Читать книгу एक मोहक चुम्बन. चिरस्थायी विरासत онлайн

8 страница из 14

मुआह ने अपना पूरा ध्यान लैखलन की तरफ किया और अपना निचला होंठ कुतरते हुए उसके बोलने का इंतज़ार करने लगी। वह शर्त लगा सकती थी कि लैखलन का पूर्वाभास उसके आभास से मेल खाता होगा। हो सकता है उसने उस खोई हुई कड़ी को भी देख लिया हो जिसके मिलने पर मुआह अपने दृश्यों का अर्थ समझ सके।

लैखलन ने एक निगाह छत की तरफ डाली और एक धीमी साँस छोड़ी। “मैंने वह देखा था।“ उसने खिड़की की तरफ इशारा किया। “विधवा पियाह पर जादू-टोना करने का आरोप लगाना और घसीट कर ले जाना।“ उसके बगल में उसके हाथ मुट्ठियों में भिंच गए। “वह डायन नहीं है। सिर्फ एक अकेली बूढ़ी औरत है।“

मुआह ने अपने भर-आए गले को रोकने के लिए कुछ निगलने जैसी हरकत की। “मैंने भी उसे देखा था। एक अंधेरी, गंदी जगह पर। वह डरी हुई थी और किसी के सामने गिड़गिड़ा रही थी।“

दा का मज़बूत हाथ मुआह के कंधे पर आ गया और उसने खड़े-खड़े ही उनकी बाँह से अपना सिर टिका दिया।

लैखलन ने अपना सिर हिलाया। “मुझे डर है कि समुएल सही है। हम यहाँ ज़्यादा समय तक नहीं रह सकते।“

मुआह का दिल बैठ गया। उसकी फ्रांस को – बस्चियाँ को छोड़ कर जाने की इच्छा नहीं थी। उसने अपना सिर उठाया और तन कर खड़ी हो गई। “आखिर क्यों नहीं? यह हमारा घर है।“

Правообладателям